Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे पर जताया दुख

Lucknow, Nov 07 (ANI): Global UNICEF Goodwill Ambassador and actress Priyanka Chopra Jonas shares a video message delivering her thoughts on women and girls who are key in building better futures not just for themselves but for their communities, on her way to an an Anganwadi to meet the children, at Lalpur, in Lucknow on Monday. (ANI Photo)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे को भारत के इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। 

गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा। इस घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वह सभी के लिए दुआ कर रही हैं, जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं।

अभिनेत्री ने लिखा बेहद दुखद घटना। मैं हादसे से प्रभावित सभी लोगों और जिन परिवारों को अकल्पनीय क्षति हुई है, उनके लिए दुआ कर रही हूं।

दुर्घटनाग्रस्त हुई फ्लाइट में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट थे। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में केवल एक ही व्यक्ति बच पाया है, जो कि भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और सीट नंबर 11ए पर बैठा था। उसका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Also Read : अहमदाबाद: एयर इंडिया विमान हादसे वाली जगह पर पहुंचे पीएम मोदी

इस विमान ने गुरुवार दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद ही विमान अनियंत्रित होकर घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरने से भीषण आग लग गई।

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है। केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एयरलाइन ने यात्रियों की राष्ट्रीयता के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि 169 यात्री भारतीय थे, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई था।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version