अभिनेत्री रश्मि देसाई करीब आठ साल बाद टीवी फिक्शन में वापसी करने जा रही हैं। रश्मि देसाई स्टार प्लस के आगामी धारावाहिक ‘सयोनी’ में माया की भूमिका में नजर आएंगी।
रश्मि ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई टीवी शो के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने ऐसे किरदार और कहानियों की तलाश में उन्हें स्वीकार नहीं किया, जिनसे वह खुद को जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ टीवी पर वापसी करने के लिए वापसी नहीं करना चाहती थीं, बल्कि ऐसा किरदार निभाना चाहती थीं जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखें।
Also Read : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज
रश्मि देसाई ने कहा, “माया सिर्फ एक किरदार या कल्पना नहीं है। ‘सयोनी’ में मैं एक बहुत ही प्रैक्टिकल किरदार निभाने जा रही हूं। मुझे कई ऑफर्स मिले, लेकिन मैं उनसे खुद को जोड़ नहीं पा रही थी। ‘सयोनी’ में वह स्पार्क है, जिसकी मैं तलाश कर रही थी। मुझे लगता है कि इस शो की कहानी इसके कलाकारों से भी कहीं बड़ी है।”
‘सयोनी’ में रश्मि देसाई के साथ जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग भी नजर आएंगे। यह धारावाहिक 23 सितंबर से शाम 7.30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
Pic Credit : ANI
