Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रोहित सराफ तीन अलग किरदारों में आएंगे नजर

अभिनेता रोहित सराफ आने वाले दिनों में तीन अलग- अलग प्रोजेक्ट्स में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। ‘द रिवोल्यूशनरीज’, ‘मिसमैच्ड सीजन 4’ और ‘महाकाली’ में रोहित के तीन अलग किरदार और अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे।

रोहित की मौजूदा रिलीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ 11 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। पीरियड ड्रामा में वह क्रांतिकारी सचिंद्रनाथ सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं। ब्रिटिश राज और स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रोहित का लुक और किरदार उनके अब तक के काम से अलग है। 

Also Read : एथलीटों को कम उम्र से ही स्पोर्ट्स साइंस अपनाना चाहिए: डोला बनर्जी

इसके बाद रोहित ‘मिसमैच्ड सीजन 4’ में नजर आएंगे। इस सीजन में वह ऋषि के किरदार में अपने पसंदीदा ‘बॉय-नेक्स्ट-डोर’ अंदाज में दिखाई देंगे। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

रोहित तेलुगु सिनेमा में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वह पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना के साथ नजर आएंगे। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद रोहित के लुक और किरदार को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गयी है।

तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अलग किरदारों के जरिये रोहित सराफ अपनी अभिनय क्षमता के नए रंग दिखाने के लिये तैयार हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version