Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : छह आरोपियों को 25 फरवरी तक की रिमांड

Mumbai, Nov 02 (ANI): Filmmaker Rohit Shetty poses during the National Fitness and Wellness Conclave 2025, in Mumbai on Saturday. (ANI Photo)

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में लगातार बड़े अपडेट्स आ रहे हैं। सोमवार सुबह ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटर दीपक चंद्र की गिरफ्तारी राजस्थान से की और उसके साथ 5 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा था, लेकिन अब पुलिस के हत्थे विष्णु कुशवाहा नाम का एक और आरोपी चढ़ा है जिसे पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। 

मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 फरवरी तक की रिमांड ली है। क्राइम ब्रांच को शक है कि ये सभी आरोपी बड़े गिरोह के कहने पर काम कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में जतिन रमेश भारद्वाज (22 साल), सोनू कुमार (20 साल), दीपक रमेश चंद्र (25 साल), विशाल ठाकुर (19 साल), सनी कुमार राकेश कुमार (23 साल), और ऋतिक विनोद सिंह यादव (24 साल) का नाम सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद शूटर दीपक चंद्र ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक शूटर दीपक चंद्र घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी दीपक के साथ सोनू कुमार और सन्नी कुमार थे। इन तीन आरोपियों को फायरिंग के बारे में पता था और बाकी तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम देने में मदद की थी। 

Also Read : टी20 वर्ल्ड कप: 7 बाउंड्री के साथ विल जैक्स की तूफानी फिफ्टी

आरोपी ने यह भी कबूला कि सह-आरोपी विशाल ठाकुर, जतिन भारद्वाज और ऋतिक विनोद सिंह यादव को फायरिंग की जानकारी नहीं थी। जतिन भारद्वाज, दीपक चंद्रा का चचेरा भाई है, जिससे दीपक ने आने-जाने के लिए 1,500 रुपए लिए थे। फायरिंग के बाद, दीपक और सोनू आगरा में उस फैक्ट्री में रुके, जहां ऋतिक विनोद सुपरवाइजर है। जांच में पता चला है कि दीपक और सोनू आगरा से नोएडा में विशाल के घर पर रुके थे।

आरोपी पक्ष के वकील दिलीप शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस ने दीपक रमेश चंद्र को मेन शूटर बताया है और उसके साथ ऋतिक, विशाल और सोनू की गिरफ्तारी की। लेकिन हमने कोर्ट के सामने पक्ष रखा कि ऋतिक, विशाल और सोनू का घटना से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि पुलिस के पास कोई डायरेक्ट सबूत नही हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी इसलिए की है, क्योंकि सभी दोस्त हैं और घटना स्थल के कुछ ही दूरी पर मौजूद थे और आरोपी को रुकने में मदद की। ऋतिक को लगा कि उसके दोस्त वेकेशन पर हैं। कोर्ट ने हमारे पक्ष को सुना और आगे की जांच में इन पहलुओं पर भी ध्यान देने की बात कही है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version