Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ ने बनाया रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ ने रिलीज के 24 घंटे के भीतर 6 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के अवसर पर दो नवंबर की आधी रात को रिलीज हुए इस रोमांटिक गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अकेले यूट्यूब पर इसे 3.63 करोड़ से अधिक व्यूज और 4.3 लाख लाइक्स मिले हैं। इसके साथ ही यह 24 घंटे में सबसे अधिक देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना बन गया है।

Also Read : नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत

‘तू मिल जाए’ ने इस उपलब्धि के साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसे रिलीज के पहले 24 घंटे में 3.46 करोड़ व्यूज मिले थे। इस सूची में ‘गुज्जू पटाका’ (3.40 करोड़), ‘जय श्री राम’ (3.22 करोड़) और ‘राम सिया राम’ (3.21 करोड़) भी पीछे छूट गए हैं।

इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आ रही है। अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने इसे अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है और गीत के बोल कुमार ने लिखे हैं। इस गाने से अंतरराष्ट्रीय संगीत कलाकार एड शीरन का नाम भी जुड़ा है।

गाने में रोमांस के साथ फिल्म के एक्शन और दमदार संवादों की झलक भी देखने को मिलती है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version