Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शाहरुख खान ने जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों को खास तोहफा देते हुए अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया है। रोमांस, एक्शन और रोमांच से भरपूर इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करती नजर आ रही है।

गाने की खासियत बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह और अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार एड शीरन का अनूठा संगीत सहयोग है। अरिजीत की सुरीली आवाज, एड शीरन के अंग्रेजी रैप और मधुबंती बागची की गायकी ने इसे खास अंदाज दिया है।

Also Read : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का उप्र में असर, तीसरे दिन भी बारिश से ठिठुरे लोग

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के दमदार संवाद मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका, और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे” से होती है। इसके बाद रोमांटिक दृश्यों, डांस और एक्शन के जरिए फिल्म की दुनिया की झलक पेश की गई है।

सचिन-जिगर के संगीत, कुमार के लिखे बोल और पीयूष-शाजिया की कोरियोग्राफी से सजे इस गाने में एड शीरन का अंग्रेजी रैप भी शामिल है। वीडियो का समापन शाहरुख खान के एक और दमदार संवाद इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं” से होता है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version