Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मुंबई रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ शालिनी पांडे ने उठाई आवाज

अभिनेत्री शालिनी पांडे ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को कथित तौर पर हटाए जाने के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे पशु कल्याण से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। शालिनी पांडे ने लोगों से संबंधित याचिका का समर्थन करने और इस पहल में अपनी आवाज जोड़ने की अपील की है।

शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि वर्षों से सैकड़ों आवारा कुत्ते रेलवे स्टेशनों के आसपास इंसानों के साथ शांतिपूर्वक रह रहे हैं, लेकिन अब उनके आश्रय पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने इसे जानवरों के प्रति क्रूरता करार देते हुए लोगों से उनके संरक्षण के लिए आगे आने का आग्रह किया।

Also Read : यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह बरी

शालिनी पांडे ने अपनी पोस्ट में एक पशु कल्याण पहल से जुड़े संगठन को टैग करते हुए लोगों को संबंधित याचिका तक पहुंचने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग ऐसे महत्वपूर्ण सामाजिक और पशु कल्याण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए किया जाना चाहिए।

शालिनी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में इंसानों और जानवरों के बीच सह-अस्तित्व और संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेघर होने के खतरे का सामना कर रहे इन आवारा कुत्तों के संरक्षण के लिए आगे आएं और इस मुहिम का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि उनकी इस अपील का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस मुद्दे से अवगत कराना और पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version