Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

यादों के झरोखे से फिर लौट आईं सोनी राजदान

अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान मनोरंजन जगत में धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं। लंबे समय बाद वे एक बेहद भावुक और रूहानी कश्मीरी पॉप गाने ‘वानियो’ में नजर आई हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस गाने से जुड़ी कुछ अनकही यादें और इसके पीछे की कहानी शेयर की।

सोनी ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी तस्वीर पोस्ट की। अभिनेत्री ने गाने को ‘यादों से भरा’ और ‘हल्का उदास’ संगीत बताया। उन्होंने बताया कि यह गाना कश्मीरी संस्कृति और आधुनिक पॉप का एक अनूठा मिश्रण है।

सोनी ने लिखा इस गाने को कश्मीर के प्रतिभाशाली कलाकार अर्सलानी निजामी, मस्रत उन निस्सा और हैदर डार ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ब्लूक द्वारा तैयार किया गया है।

Also Read : विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित

उन्होंने म्यूजकि वीडियो की कहानी बताते हुए लिखा म्यूजिक वीडियो की कहानी काफी मार्मिक है। इसमें सोनी राजदान एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो 25 साल बाद अपनी जन्मभूमि कश्मीर लौटती है। वादियों की धुंध और शरद ऋतु के खूबसूरत नजारों के बीच, उनका किरदार अपनी पुरानी और अधूरी मोहब्बत को याद करता है। वीडियो में दिखाए गए फ्लैशबैक दर्शकों को एक ऐसी प्रेम कहानी पर ले जाते हैं, जो समय के साथ पीछे छूट गई थी लेकिन मन से कभी धुंधली नहीं हुई।

उन्होंने आगे लिखा इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर दानिश रेंजू ने किया है। उन्होंने न केवल इसका निर्देशन किया बल्कि इसकी कहानी भी लिखी है। गाने को ‘रेंजू म्यूजिक’ के बैनर तले रिलीज किया गया है। वीडियो में सोनी राजदान के साथ समरीन कौर, मीर सरवर और अर्सलान निजामी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। लद्दाख के सिनेमैटोग्राफर स्टैंजिन स्टोबडन ने कश्मीर की खूबसूरती को बेहद बारीकी से कैमरे में कैद किया है, जो गाने के विजुअल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाता है।

सोनी राजदान भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘मंडी’ (1983) और ‘सारांश’ (1984) में नजर आकर 1986 में फिल्मकार महेश भट्ट से शादी की। वे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की मां हैं और ‘राजी’ (2018) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version