Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ताहिरा कश्यप ने साझा किए जिंदगी के सबसे यादगार अनुभव

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखिका और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप अक्सर सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी की जानकारी देती रहती हैं। बुधवार को उन्होंने एक खास पोस्ट की।

इस पोस्ट में उन्होंने वयस्क होने के फायदों और छोटी-छोटी खुशियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वयस्क होना सिर्फ जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि छोटी-छोटी खुशियों को जीने का मौका भी है। बिना किसी एग्जाम के दबाव के मार्च का महीना उनके लिए यादगार बन गया। उन्होंने लिखा मैं वयस्क जिंदगी का भरपूर मजा ले रही हूं।

मार्च के महीने में स्कूलों में फाइनल एग्जाम होते हैं, जिसे लेकर ताहिरा ने मजाकिया अंदाज में लिखा मार्च के महीने में कोई एग्जाम नहीं हुए, बल्कि बहुत सारे अनुभव देखने को मिले।

Also Read : युद्ध विराम के बाद शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग

उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें उनके रोजमर्रा के पल कैद थे। पोस्ट में ताहिरा ने कई यादगार पलों का जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली के फकीर चंद बुक स्टोर जाने की बात बताई। वहां ऐसा महसूस हुआ, जैसे किताबें खुद उन्हें चुन रही हों, न कि वे किताबों को। उन्होंने लिखा जैसे किसी ने कहा था, किताबें मुझे चुनें, मैं उन्हें नहीं।

इसके अलावा उन्होंने अपने कजिन के रिसेप्शन के बारे में बातया। उन्होंने लिखा अपने कजिन के प्यारे रिसेप्शन के लिए तैयार होने में बहुत अच्छा लगा। मुंबई में समुद्र तट पर घूमना, मुंबई की ट्रैफिक, सुबह की वॉक के दौरान बनी दोस्ती भी शामिल थी।

ताहिरा ने गुलमर्ग में कुछ डूडल बनाने, दिल्ली के खान मार्केट घूमने और एक अन्य सुबह की दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने अपने प्यारे बच्चों के साथ पिज्जा खाने की खुशी भी शेयर की। ताहिरा ने लिखा मैं हमेशा उनकी सुरक्षा करने की कोशिश करूंगी।

पोस्ट में सेल्फ-लव यानी खुद से प्यार करने की बात भी थी। उन्होंने जंगल में खो जाने और फिर खुद को ढूंढ निकालने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि ये सब छोटे-छोटे पल उन्हें वयस्क जीवन की असली खुशी बता रहे थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version