बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी इन दिनों लोनावला स्थित अपने घर में मानसून के सुहाने मौसम का भरपूर आनंद ले रही हैं। तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह हरियाली, धुंध और बारिश के बीच सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं।
साझा की गई तस्वीरों में तनीषा खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच गर्म चाय की चुस्कियां लेते हुए मानसून का आनंद उठाती दिखाई दे रही हैं। शांत वातावरण और पहाड़ों से घिरी वादियों के बीच उनका सहज अंदाज बारिश के मौसम की खूबसूरती को बखूबी दर्शाता है।
Also Read : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 96.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 672.58 अरब डॉलर पर
व्यस्त शहरी जीवन से दूर लोनावला स्थित अपना घर तनीषा के लिए सुकून और प्रकृति के करीब रहने की खास जगह है। चारों ओर फैली हरियाली, बादलों से ढका आसमान और ठंडी हवाओं के बीच तनीषा ने बारिश के मौसम के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।
तनीषा की इन तस्वीरों को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। फैंस ने मॉनसून के खूबसूरत नजारों और तनीषा के सादगी भरे अंदाज की जमकर सराहना की। चाय की चुस्कियों से लेकर बारिश की फुहारों तक, तनीषा का यह मानसून अपडेट प्रकृति के बीच जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेने का संदेश देता है।
Pic Credit : ANI
