कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरानदिल्ली-एनसीआर में बने भयावह हालात, आम लोगों के संघर्ष और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली फिल्म ‘दिल्ली 2021’ 25 नवंबर से जी5 पर मुफ्त प्रसारित होगी।
जी स्टूडियोज के निर्माण और अभिषेक आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, सुमीत व्यास और सोनाली कुलकर्णी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म महामारी के दौरान अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों की जिंदगी में आए बदलावों और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनने की भावनात्मक कहानी पेश करती है।
Also Read : आईपीएल की नीलामी में शामिल होंगे सॉनी बेकर
फिल्म में दिखाया गया है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान किस तरह लोग अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रहे थे। स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा में जुटे थे, वहीं कई अनजान लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए थे। इन परिस्थितियों के बीच अलग-अलग लोगों की जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ती है और मानवीय संवेदनाओं की ताकत सामने आती है।
फिल्म की केंद्रीय पात्र मंजोत एक नर्स है। उसकी जिंदगी महामारी के दौरान संघर्ष कर रहे दूसरे लोगों से जुड़ती है। फिल्म यह भी दर्शाती है कि संकट के समय सामाजिक और धार्मिक भेदभाव पीछे छूट जाते हैं तथा करुणा और सहयोग की भावना लोगों को एकजुट करती है।
Pic Credit : UNI
