Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा: हेमा मालिनी

Hema Malini

1 फरवरी को केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणा के बाद सियासी भूचाल आ चुका है। 

विपक्ष लगातार बजट को खोखला और कमजोर बता रही है लेकिन अब विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने बजट को विकसित भारत की पहचान बताया है। उनका कहना है कि ये बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बजट को लेकर दिए बयान पर हेमा मालिनी ने कहा, “इस बजट ने देश को नई दिशा और गति दी है। ये बजट देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई गति देगा और इसका विजन 2047 के भारत को दिखाता है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, चाहे वो महिला हो, किसान हो, या युवा हो।” वहीं अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पर हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अभिनेता को पुरस्कार मिल गया।

हेमा मालिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बजट को लेकर दिए बयान पर कहा कि उन्हें जो लगता है लगने दो और जो बोलना है बोलने दो। उनके बोलने से होता क्या है।

Also Read : करोड़ों के बजट में बनी यूएस की फर्स्ट लेडी की डॉक्यूमेंट्री मेलानिया

बता दें कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधा था और कहा था कि सरकार के पास कुछ नया आइडिया नहीं बचा है। बजट में गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कुछ नहीं है और उनके बजट की घोषणा के बाद शेयर मार्केट तक में गिरावट आ गई है। मोदी सरकार हर क्षेत्र में यह सरकार विफल हो चुकी है। यह बजट गरीबों और युवाओं के हित में नहीं है। इससे महंगाई कैसे कम होगी और रोजगार कैसे पैदा होंगे, इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया है। बजट में सिर्फ विकास के नाम का मैप तैयार किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कैसे लागू किया जाएगा, ये नहीं पता।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बजट को हम्प्टी-डम्प्टी बताया था। उन्होंने कहा कि बजट में पश्चिम बंगाल की अनदेखी की गई है और प्रदेश को एक पैसा नहीं मिला है।

वहीं मौके पर मौजूद बीजेपी सांसद और धार्मिक नेता साक्षी महाराज ने प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों की अकाउंट रिपोर्ट मांगने के सवाल पर कहा, “प्रदेश सरकार को जरूर कुछ शिकायतें मिली होंगी, बिना वजह अकाउंट रिपोर्ट नहीं मांगी गई होगी। कोई कार्य बिना कारण के नहीं होता और इस सराहनीय काम के लिए मैं प्रदेश सरकार की प्रशंसा करता हूं और मामले की जांच एटीएस कर रही है और ये एक ऐसी एजेंसी है, जिसपर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version