हिंदी जी5 ने भारत की पहली पेशेवर महिला सुमो पहलवान हेतल दवे के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सुमो दीदी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। जयंत रोहतगी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीयम भगनानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 23 अक्टूबर को हिंदी जी5 पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म में हेतल दवे के संघर्ष, दृढ़ संकल्प और सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देकर अपनी पहचान बनाने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में चैतन्य शर्मा, अनुभा फतेहपुरिया, नितेश पांडे, राघव धीर और मीनल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Also Read : हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगा मंथन
जियो स्टूडियोज, फ्रेश लाइम फिल्म्स और मॆथ एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग जापान, कोलकाता और मुंबई में हुई है। यह फिल्म टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।
निर्देशक जयंत रोहतगी ने कहा कि यह फिल्म केवल सुमो पहलवान बनने की कहानी नहीं, बल्कि अपनी पहचान और ताकत पर भरोसा करने तथा सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने की प्रेरणादायक कहानी है। श्रीयम भगनानी ने कहा कि हेतल दवे का किरदार निभाना उनके लिए शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा। वहीं, हेतल दवे ने उम्मीद जताई कि उनकी कहानी लोगों को खुद पर विश्वास करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
Pic Credit : UNI
