Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘फूल कुमारी बहू हमारी’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की नई पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘फूल कुमारी बहू हमारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अपर्णा मल्लिक और महेंद्र यादव अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखी जा रही है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं, हास्य और ड्रामा का मनोरंजक मिश्रण देखने को मिलेगा।

फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक माहौल और रिश्तों की संवेदनशीलता की झलक पेश की गई है। अपर्णा मल्लिक और महेंद्र यादव की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में मनोज टाइगर, रीना रानी, राम सुजन और शुभ किशन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अपर्णा मल्लिक ने कहा कि ‘फूल कुमारी बहू हमारी’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है। इसमें पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरती, भावनाओं, कॉमेडी और मनोरंजन का अच्छा मेल देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को कहानी के साथ उनका किरदार भी पसंद आएगा। ट्रेलर को मिल रहे प्यार से पूरी टीम उत्साहित है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भी भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।

Also Read : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का ट्रेलर जारी

महेंद्र यादव ने कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें भावनाओं, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर आनंद मिलेगा। कहानी में परिवार और रिश्तों से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाएंगे। उन्होंने ट्रेलर को मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद पर खुशी जताते हुए फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद व्यक्त की।

देव पांडेय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण मंगलम फिल्म्स के बैनर तले किया गया है, जबकि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने इसे प्रस्तुत किया है। फिल्म का संगीत अभिषेक तिवारी ने तैयार किया है और छायांकन आर.आर. प्रिन्स का है। संपादन अजय सिंह ने किया है। मुकेश जे. तिवारी क्रिएटिव डायरेक्टर और महेश उपाध्याय एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म के अन्य तकनीकी पक्षों में रोशन वर्मा ने चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर, वैष्णवी शर्मा ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर और बिंदु सिंह ने बैकग्राउंड म्यूजिक की जिम्मेदारी संभाली है। रोहित सिंह ने डीआई और नर्सु ने डिजाइन का काम किया है।

ट्रेलर रिलीज के बाद अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है। निर्माता इसे ऐसी पारिवारिक फिल्म के रूप में पेश कर रहे हैं, जिसका आनंद सभी उम्र के दर्शक एक साथ उठा सकें।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version