Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोले वरुण धवन, हादसे के लिए एक इंसान दोषी नहीं

Varun Dhawan Support Allu Arjun

Varun Dhawan Support Allu Arjun: अल्लू अर्जुन बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘पुष्पा-2’ के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ रिलीज हुई और हंगामा कर दिया। फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके चलते अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ना सिर्फ साउथ सिनेमा में बल्कि बॉलीवुड में भी खलबली मच गई है। वहीं अब एक्टर वरुण धवन भी अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में आ गए हैं। उनका कहना है कि इसके लिए किसी भी एक इंसान को दोष नहीं दिया जा सकता।

वरुण धवन ने किया अल्लू अर्जुन को सपोर्ट

वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ में बिजी चल रहे हैं। जो जल्द पर्दे पर दस्तक देगी। हाल ही में एक्टर इसके एक प्रमोशन इवेंट में पहुंचे। जहां उन्होंने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बात की। उन्होंने कहा कि, सेफ्टी या कोई भी चीज सिर्फ एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता। क्योंकि हमारे आसपास और भी बहुत से लोग होते हैं। जो हादसा हुआ वो बहुत ही दर्दनाक है, परिवार के साथ मेरी सांत्वनी है। लेकिन आप इसके लिए किसी एक इंसान को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। उस दौरान थिएटर में अचानक भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की जान चली गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अब इस मामले में शिकायत दर्द होने के बाद शुक्रवार की सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है।

read more: पटना : परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थी को डीएम ने जड़ा थप्पड़

इस फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन

जानकारी के बताते चलें कि वरुण धवन जल्दी ही फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर का एक बार फिर एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फैंस इसका ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

read more: 1000 करोड़ की कमाई के बीच अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Exit mobile version