अभिनेता वीर पहाड़िया आगामी कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के ट्रेलर में कॉमिक अंदाज और रोमांटिक चार्म से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी फिल्म में वीर एक मासूम आशिक और सच्चे दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे।
ट्रेलर में वीर का बेफिक्र कॉलेज बैकबेंचर वाला किरदार और निखिल विजय के साथ उनकी दोस्ती तथा मजेदार नोकझोंक मनोरंजन का प्रमुख हिस्सा है। वहीं आफिया सैयद के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री कहानी में प्रेम का रंग भरती है।
Also Read : ‘राका’ के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
अपारशक्ति खुराना की एंट्री के साथ कहानी में लव ट्रायंगल की झलक भी देखने को मिलती है। फिल्म में राकेश बेदी भी अहम भूमिका में हैं। ‘प्रेम कीटाणु’ 02 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा वीर पहाड़िया एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नाम-टू लिव इज़ वॉर’ में भी नजर आएंगे। सिद्धांत सचदेव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा दिखाई देंगे और महेश भट्ट इसके प्रस्तुतकर्ता हैं।
Pic Credit : UNI
