Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ के साथ डराने के लिए तैयार हैं विक्रम भट्ट

1920, हॉन्टेड 3डी और शापित जैसी हॉरर फिल्म बनाने वाले विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ दस्तक देने के लिए तैयार है। 

मेकर्स ने फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है और अब फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। मोशन पोस्टर के रिलीज से दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है, क्योंकि विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्में वाकई लोगों के दिलों में दशहत पैदा करती हैं।

‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ का मोशन पोस्टर भारतीय फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने शेयर किया है। मोशन पोस्टर को एआई की मदद से डरावना बनने की कोशिश की गई है। शुरुआत के कांच के गोले से होती है और फिर अचानक एक डरावनी गुड़िया की झलक दिखाई देती है। पोस्टर में मिमोह चक्रवर्ती की झलक भी दिखने को मिली है। बता दें कि फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती के अलावा चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे दिखने वाले हैं।

Also Read : धरती की हलचल, सिस्मिक वेव्स और मापने की पूरी प्रक्रिया

फिल्म का निर्माण आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है और फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।

‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ फिल्म काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। पहले फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को बदलकर 30 जनवरी 2026 और फिर 6 फरवरी 2026 तक टाल दिया गया। अब मेकर्स ने फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है।

बता दें कि आगामी हॉरर फिल्म में भट्ट और अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती 2011 में आई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इस बार चक्रवर्ती के साथ चेतना पांडे और अन्य कलाकार भी होंगे। ‘हॉन्टेड’ की तरह यह नई फिल्म भी 3डी में रिलीज होगी। इस फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया गया था। सितंबर में टीजर रिलीज के साथ विक्रम भट्ट ने जानकारी दी थी कि फिल्म में दर्शकों के लिए कुछ असली लोकेशन पर शूट किया गया है। शूटिंग 12 दिनों तक चली थी लेकिन फिल्म के ज्यादातर हिस्से को वीएफएक्स की सहायता से बनाया गया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version