Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जरीन खान की मौजूदगी में एक्स ब्लू जींस ने लॉन्च किया विमेंस डेनिम कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की मौजूदगी में एक्स ब्लू जींस ने मुंबई के नेस्को में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने नए विमेंस डेनिम कलेक्शन का लॉन्च किया। इस अवसर पर फैशन जगत से जुड़े कई प्रमुख हस्तियों, इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटीज़ और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।ज़रीन खान ने ब्रांड की उस सोच की सराहना की, जिसमें फैशन के साथ कम्फर्ट, गुणवत्ता और बहुउपयोगिता (वर्सेटिलिटी) को समान महत्व दिया गया है।

कार्यक्रम में एक्स ब्लू जींस के संस्थापक राजीव मिगलानी, अंकुश मिगलानी और राजन मिगलानी ने नए प्रीमियम विमेंस डेनिम कलेक्शन का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें प्रीमियम डेनिम, ट्रेंडी फिट, बेहतर आराम और विभिन्न अवसरों के अनुरूप स्टाइलिंग विकल्प उपलब्ध हैं।

Also Read : सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं जीनत अमान, केंद्र से वार्ता की अपील

लॉन्च समारोह के दौरान फैशन प्रीव्यू, मीडिया इंटरैक्शन, सेलिब्रिटी उपस्थिति, इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट और नेटवर्किंग सत्र आकर्षण का केंद्र रहे। संस्थापकों ने कहा कि यह कलेक्शन महिलाओं के आत्मविश्वास, उनकी विशिष्ट पहचान और सहज फैशन का उत्सव है तथा कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों की बदलती पसंद और फैशन ट्रेंड्स के अनुरूप अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करती रहेगी।

समारोह में के सेरा सेरा वर्चुअल स्टूडियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य विक्रांत आनंद भी उपस्थित रहे। कंपनी के अनुसार, इस लॉन्च के साथ एक्स ब्लू जींस ने प्रीमियम गुणवत्ता, समकालीन फैशन और रोज़मर्रा के आरामदायक परिधानों पर अपने फोकस को एक बार फिर रेखांकित किया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version