Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बॉलीवुड इन्फ्लुएंसर ओरी ने वैष्णो देवी के होटल में किया भद्दा काम, बुरे फंसे….जानें मामला

orry news

orry news : बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के करीबी और मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ जम्मू के कटरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन पर प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करने और 5-स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ शराब पीने का आरोप लगा है। इस मामले को और गंभीर बनाता है वह वायरल वीडियो, जिसमें ओरी को अपने साथियों संग शराब का सेवन करते हुए देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि ओरी कुछ दिन पहले अपने सात दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू गए थे। यात्रा के दौरान वे कटरा के एक फाइव-स्टार होटल में ठहरे थे। (orry news)

इसी होटल में उन पर दोस्तों के साथ शराब पीने का आरोप लगाया गया है, जो कि प्रशासनिक नियमों के खिलाफ है। जम्मू और कटरा धार्मिक स्थल होने के कारण वहां के प्रशासन ने सार्वजनिक और होटल परिसरों में शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

also read: अब बाबा केदारनाथ के धाम में गैर हिंदुओं के एंट्री पर रोक! धर्म की राजनीति या…

FIR दर्ज, ओरी की प्रतिक्रिया का इंतजार (orry news)

इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 मार्च को ओरी और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने से जुड़ा है।

हालांकि, अभी तक ओरी या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरे मामले को तूल दे दिया है। (orry news)

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे नियमों का उल्लंघन मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक व्यक्तिगत मामला बताकर बचाव कर रहे हैं।

क्या हो सकते हैं आगे के कानूनी कदम?

अगर जांच में ओरी और उनके साथियों पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन धार्मिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े नियम अपनाता है, और इस मामले में सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है। (orry news)

अब देखना यह होगा कि ओरी इस मामले पर कब और क्या प्रतिक्रिया देते हैं और कानून इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के करीबी और सोशल मीडिया पर मशहूर इंफ्लुएंसर ओरी पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। माता वैष्णो देवी की पवित्र नगरी कटरा में, प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर नियमों का उल्लंघन किया।

इस मामले में ओरी के साथ उनके 7 साथी – श्री दर्शन सिंह, श्री पार्थ रैना, श्री रितिक सिंह, सुश्री राशि दत्ता, सुश्री रक्षिता भोगल, श्री शगुन कोहली और सुश्री अनास्तासिला अर्ज़ामस्कीना भी शामिल हैं। (orry news)

धार्मिक स्थल के नियमों का किया उल्लंघन

प्रशासन द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि कटरा के किसी भी होटल, कॉटेज सुइट या अन्य परिसरों में शराब और नॉनवेज खाने की सख्त मनाही है, क्योंकि यह क्षेत्र माता वैष्णो देवी का दिव्य तीर्थ स्थल माना जाता है। (orry news)

बावजूद इसके, ओरी और उनके दोस्तों ने इन नियमों को अनदेखा किया और होटल में शराब का सेवन किया। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो आम जनता में आक्रोश फैल गया और प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कटरा पुलिस ने शुरू की जांच (orry news)

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कटरा पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने दोषियों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह के कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस घटना से सख्त उदाहरण पेश किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई इस तरह की गलती न करे। (orry news)

इसके अलावा, एसपी कटरा, डीएसपी कटरा और एसएचओ कटरा की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो इस मामले में गहन जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन की कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना के सामने आने के बाद धार्मिक संगठनों और स्थानीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। माता वैष्णो देवी के भक्तों का कहना है कि यह कार्य न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि नियमों और कानूनों का भी सीधा उल्लंघन है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस तरह के मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस जांच के बाद ओरी और उनके दोस्तों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई होती है। (orry news)

Exit mobile version