राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

Pushpa 2 Box Office: पुष्पा 2 1000 करोड़ पार, बाहुबली 2 का ताज खतरे में…

Pushpa 2 Box Office CollectionImage Source: hindustan times

Pushpa 2 Box Office Collection: जब भी मेकर्स कोई फिल्म बनाते हैं, तो उनकी यही उम्मीद होती है कि फिल्म ऐसी हो, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। इसी उम्मीद को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने हकीकत में बदल दिया है।

फिल्म की कहानी से लेकर बॉक्स ऑफिस पर इसकी जबरदस्त कमाई तक, सबने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

सिर्फ 16 दिनों में पुष्पा 2 ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आज फिल्म का 17वां दिन है और 16वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। पुष्पा 2 ने हर स्तर पर सफलता की नई मिसाल कायम की है।

also read: वर्जनाओं को तोड़ने की एक सार्थक पहल

1000 करोड़ के क्लब में एंट्री(Pushpa 2 Box Office Collection)

जैसी उम्मीद थी, वैसा ही कमाल पुष्पा 2 ने कर दिखाया है। 16वें दिन फिल्म ने इंडिया में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इंडियन सिनेमा की दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने इंडिया में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

अगर कमाई की बात करें तो, सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 ने रिलीज के 16वें दिन इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

हालांकि, यह आंकड़ा पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिल्म की अब तक की कुल कमाई 1004.35 करोड़ तक पहुंच गई है। यह सफलता भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो रही है।

पुष्पा 2 की अब तक की कमाई

पुष्पा 2 ने तेलुगू: ₹2.4 करोड़,हिंदी: ₹11 करोड़,तमिल: ₹0.3 करोड़, कन्नड़: ₹0.03 करोड़, मलयालम: ₹0.02 करोड़ कमाए हैं।(Pushpa 2 Box Office Collection)

वहीं सभी भाषाओं के अभी तक के टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो तेलुगू में अब तक ‘पुष्पा 2’ ने 297.8 करोड़, हिंदी में 632.6 करोड़, तमिल में 52.8 करोड़, कन्नड़ में 7.16 करोड़ और मलयालम में 13.99 करोड़ कमाए हैं.

खतरे में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

पुष्पा 2 की कमाई की आंधी ने शाहरुख खान, प्रभास और राम चरण जैसे बड़े सितारों की फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। अब तक 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सभी फिल्में पुष्पा 2 के पीछे छूट चुकी हैं।

फिल्म अब दुनिया भर में 1500 करोड़ की कमाई की ओर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, पुष्पा 2 के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की है।

प्रभास की बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने भारत में ₹1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पुष्पा 2 के इस शानदार सफर ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है और यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर है।

दो दिन में पुष्पा 2 रचेगी इतिहास

जिस रफ्तार से पुष्पा 2 अपनी कमाई बढ़ा रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले 2 दिनों में ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूट सकता है।

इसका एक प्रमुख कारण यह है कि अगले दो दिन छुट्टियां हैं, और पुष्पा 2 को शनिवार और रविवार की छुट्टियों का पूरा फायदा मिल सकता है।

अगर अगले दो दिनों में पुष्पा 2 15-15 करोड़ की कमाई भी कर लेती है, तो यह आसानी से बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देगी।

फिल्म की बढ़ती कमाई और छुट्टियों का असर मिलाकर, पुष्पा 2 बहुत जल्द नया इतिहास बना सकती है।(Pushpa 2 Box Office Collection)

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें