मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर आवश्यक सेवा में लगे उन कर्मियों का शुक्रिया अदा किया है, जो इस लॉकडाउन में भी देश की सेवा में जुटे हुए हैं। इस वीडियो में उन लोगों की तस्वीरें बनाकर दिखाई जाती है, जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन उस वक्त भी रहे हैं, जब पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है।
वीडियो में ऐसे लोगों को धन्यवाद दिया गया है। इनमें स्वास्थ्य कर्मी, फामेर्सी वर्कर, डिलीवरी करने वाले लोग, पत्रकार, सफाई कर्मी, बैक कर्मचारी सहित और भी कई शामिल हैं। वीडियो में जब ऐसे लोगों के चित्र को उकेरा जाता है, तब इसकी पृष्ठभूमि में 'केसरी' फिल्म का गाना 'तेरी मिट्टी' बज रहा होता है।
'ऐ मेरी जमीं अफसोस नहीं/जो तेरे लिए सौ दर्द सहे/महफूज रहे तेरी आन सदा/चाहे जान मेरी ये रहे न रहे..' - ये इसी गाने की एक पंक्ति है, जिसमें यह साफतौर पर जाहिर होता है कि इस मुश्किल परिस्थिति में भी किस तरह से आवश्यक सेवा में लगे कर्मी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन पूरी आस्था से कर रहे हैं। इस वीडियो को पहले फिल्मकार गोल्डी बहल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था और अब इसे अभिषेक ने पोस्ट किया है।
अभिषेक ने आवश्यक सेवा में लगे कर्मियों को दिया धन्यवाद
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...