नई दिल्ली | मनोरंजन जगत की एक और जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई है। जी हां, बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस क्यूट से जोड़े को सोशल मीडिया पर बंधाईयां मिल रही है। वहीं इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में धूम मचा रहे हैं। शादी ही नहीं मेहंदी सेरेमनी में भी दिशा बेहद खूबसूरत नजर लग रही थीं।
शादी की ड्रेस ने लुभाया
दुल्हा शेरवानी और दुल्हन शादी के जोड़े में खूब पसंद किए जा रहे हैं। दिशा दुल्हन के लिबास में कयामत ढहाती नजर आ रही हैं। उन्होंने शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा चुना है। दिशा परमार ने अपनी ड्रेस को फेमस फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप घोसला के कलेक्शन से चुना है। दिशा के रेड कलर के लहंगे में गोटा पट्टी का हैवी इंब्राइंड्री वर्क देखने लायक है।
ये भी पढ़ें:- ‘अवैध संबध’ पर हो रहा था पछतावा, खत्म करना चाहती थी संबंध लेकिन प्रेमी ने काट दिया गला
ऐसे निखरी दिशा की खूबसूरती
दिशा का मेकअप और हेयरस्टाइल श्रृद्धा लूथरा ने की। दिशा ने शादी में लाल जोड़े के साथ गोल्डन और ग्रीन कलर का नेकलेस और मांग में गोल्डन में टीका, नथ और ईयररिंग्स पहने है। इसके साथ ही हाथों में रेड कलर का चूड़ा पहना है जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है।
ये भी पढ़ें:- दुल्हन की आज उठने वाली थी डोली, लेकिन उससे पहले उठ गई अर्थी, कमरे में मौत कर रही थी इंतजार
राहुल ने पहनी व्हाइट-गोल्डन कलर में शेरवानी, लगाया साफा
राहुल वैद्य ने व्हाइट कलर में गोल्डन लुक का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना है साथ ही राहुल ने गोल्डन कलर का साफा भी बांधा है। इसके अलावा गले में शादियों में पहनी जाने वाली रेड और व्हाइट मोतियों का माला भी पहनी है।