मनोरंजन

पीरियड फिल्म से ब्रेक लेना चाहते हैं अजय देवगन

ByNI Entertainment Desk,
Share
पीरियड फिल्म से ब्रेक लेना चाहते हैं अजय देवगन
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अब ‘पीरियड’ फिल्म से ब्रेक लेना चाहते हैं। अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तानाजी’ 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाया है। इसके बाद भी वह एक के बाद पीरियड फ़िल्में में नजर आने वाले हैं। वह तानाजी के बाद ‘भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ और ‘चाणक्य’ में नजर आने वाले हैं। तीनों ही फ़िल्में पीरियड हैं। अजय देवगन ने कहा कि यह मजह इत्तेफाक है कि मैं लगातार पीरियड फ़िल्में कर रहा हूं। अजय देवगन ने कहा, ‘यह महज एक इत्तेफाक है। मैं भी उसके बारे में सोचने लग गया हूं कि तीन पीरियड फ़िल्में एक ही साल में आ रही हैं। उसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं इससे ब्रेक लेगा चाहता हूं। इन फ़िल्मों में एक सीख है कि योद्धाओं ने कितना त्याग और बलिदान किया है। उसके बारे में जानना चाहिए। उसके अलावा जब आप फ़िल्म बनाने जाते हैं, तो ऐसा विषय ढूंढते हैं, जो दर्शकों को जोड़कर रखे और दिल को छू जाए।’
Published

और पढ़ें