मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को करियर के शुरुआती दौर में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का शिकार होना पड़ा था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बहस तेज है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर बहस छिड़ी हुई है। अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसमें वह बता रहे हैं कि उनके आरंभिक दिनों के दौरान एक फिल्म में उन्हें अजय देवगन से रातों-रात बदल दिया गया था। ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने अक्षय कुमार का एक वीडियो शेयर किया हैं। इसमें अक्षय बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा, “मैं फूल और कांटे में था।
फूल और कांटे में अभिनय करने के लिए तैयार था। शूटिंग से एक रात पहले तैयारी कर रहा था, तब एक कॉल आया, जिसमें उन्हें बदले जाने की बात कही गई थी। मुझे कहा गया था, "भाई आप मत आना। गौरतलब है कि फिल्म फूल और कांटे से अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
अक्षय भी हुए थे नेपोटिज्म के शिकार
और पढ़ें
-
चुनाव आयोग की तैयारियों की पोल खुली
चुनाव आयोग का मुख्य काम लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने का है। किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव...
-
चार जून और चार सौ पार का नारा
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चार जून को क्यों तय की? पिछली बार यानी 2019...
-
लेफ्ट और कांग्रेस का विरोधाभास
देश में आमतौर पर गठबंधन बनाने का काम विपक्षी पार्टियों का होता है और माना जाता है कि सत्ता पक्ष...
-
तमिलनाडु के राज्यपाल का नया विवाद
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और राज्य की डीएमके सरकार का विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। लोकसभा चुनाव...