मनोरंजन

Alia Bhatt ने Ranbir के साथ अपनी Relationship को ऐसे किया उजागर, झील किनारे ऐसे नजर आया कपल

Byदिनेश सैनी,
Share
Alia Bhatt ने Ranbir के साथ अपनी Relationship को ऐसे किया उजागर, झील किनारे ऐसे नजर आया कपल
नई दिल्ली | बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी इन दिनों मनोरंजन जगत की चर्चित जोड़ी बनी हुई है। दोनों के प्यार के चर्चें गली-गली (Alia Bhatt Ranbir Kapoor) हो रहे हैं। अब फैंस भी इस जोड़ी से कोई नई खबर मिलने की आस लगाए बैठे हैं और आस भी क्यों न लगाए। इस कपल की शादी के चर्चे हर तरफ जो हो रहे हैं। इन सबके बीच एक्टर रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी लवली आलिया भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आलिया ने पहली बार रणबीर कपूर के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। 28 सितंबर को रणबीर कपूर ने अपना 39वां जन्मदिन (Ranbir Kapoor Birth Day) मनाया हैं। इस सुअवसर पर रणबीर कपूर के फैंस, दोस्त और घरवालों ने उन्हें बर्थडे विश किया। लेकिन इन सबके बीच उन्हें उनकी सबसे करीबी दोस्त आलिया ने भी विश किया है। जो उनके लिए यादगार बन गया है। आलिया ने रणबीर को अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर कर बर्थडे गिफ्ट दिया है। ऐसे में आलिया ने दोनों के रिलेशनशिप को भी उजागर (Alia Bhatt Exposed Relationship) कर दिया है। यहीं नहीं हाल ही में आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट का बर्डथे भी सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने अकाउंट पर डाली है। उन तस्वीरों में भी रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें :- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने 39वें जन्मदिन से पहले जोधपुर रवाना – देखें तस्वीरें .. Alia Bhatt Exposed Relationship : आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर कर रणबीर कपूर को विश किया है। इस फोटो में ये कपल एक नदी के किनारे बैठा दिखाई रहा हैं। आलिया अपने होने वाले हमसफर के साथ बैठकर सूरज को छिपते हुए निहार रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ’हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी।’ जो बेहद ही रोमांटिक है। ये भी पढ़ें :- विक्की कौशल स्टारर सरदार उधम 16 अक्टूबर को रिलीज होगी, अभिनेता ने किया टीज़र का अनावरण
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया ने जैसे ही ये तस्वीर अपने अकाउंट पर डाली वैसे ही ये वायरल होना शुरू हो गई। इनके फैंस इस जोड़ी खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस तो फैंस इनके परिवार वाले भी इस फोटों पर कमेंट्स की बौछार कर रहे है। इस तस्वीर पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, मां नीतू कपूर, आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, मनीष मल्होत्रा समेत कई हस्तियों ने भी अपना प्यार दिखाया है। जन्मदिन पर रिलीज हुआ रणबीर की ’शमशेरा’ का पहला लुक रणबीर कपूर मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ’शमशेरा’ से रणबीर के लुक की पहली झलक दिखाई है। इस एक्शन फिल्म में रणबीर वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ’शमशेरा’ में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में निभाते नजर आएंगे।
Published

और पढ़ें