मनोरंजन

सात फेरों के बंधन में कल बंध जाएंगे आलिया-रणबीर, भाभी आलिया को विश करने पहुंची करीना कपूर

ByNI Entertainment Desk,
Share
सात फेरों के बंधन में कल बंध जाएंगे आलिया-रणबीर, भाभी आलिया को विश करने पहुंची करीना कपूर
मुंबई | Alia-Ranbir Wedding Ceremony: बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से सबसे ज्यादा चर्चित रही जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल यानि कल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, ये कपल अब आधिकारिक तौर पर एक दूसरे का हो जाएगा। इस बात पर अब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि शादी कल वास्तु में होने वाली है। इनकी शादी के फंक्शन की रस्में भी चालू हो चुकी हैं। भाभी आलिया को विश करने पहुंची करीना कपूर आज मेहंदी सेरमनी चल रही है, जिसमें कई मेहमान पहुंचे हैं। आलिया और रणबीर के मेहंदी फंक्शन में परिवार के लोग नीतू कपूर अपनी बेटी के साथ पहुंची तो आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी साथ-साथ पहुंची। आलिया के पिता मेहश भट्ट और बड़ी बहन पूजा भट्ट भी रणबीर के घर वास्तु पहुंचे। इसके अलावा रणबीर की बहन करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर खास अंदाज़ में अपनी भाभी आलिया को विश करने वास्तु पहुंची हैं। कपल के शादी फंक्शन में मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। ये भी पढ़ें:- Salman khan के इस सवाल पर सुपर स्टार यश ने दिया जवाब.. कपल को तोहफे में मिला सोने का गुलदस्ता आलिया-रणबीर की शादी रस्मों के साथ ही उन्हें उपहार मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की माने तो सूरत के एक जौहरी ने अपने फेवरेट स्टार्स के लिए शादी का एक अनमोल तोहफा भेजा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक स्पेशल गुलदस्ता लेकर आए शख्स का दावा है कि ये गुलदस्ता सोने से बना हुआ है। इस गुलदस्ता की फूल-पत्तियां गोल्ड फॉइल से बनाई गई हैं। ये भी पढ़ें:- शाहिद के फैंस को बड़ा झटका, 14 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी फिल्म जर्सी
Published

और पढ़ें