मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 को फिर से होस्ट करने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 होस्ट करते नजर आएंगे। सोनी टीवी ने शो को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने वीडियो में रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
अमिताभ ने वीडियो में कहा ,“ हर चीज को ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को। सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वाली चाकरी को, आधी रात की तफरी को, शॉपिंग मॉल के प्यार को, चौराहे के यार को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है, सुबह के स्कूल को ,रास्ते की धूल को , जीवन की रेस को ,कॉनफ्रेंस रूम की मेस को ,घड़ी की टिकटिक को ,शांताबाई की चिकचिक को ,ट्रेन की हाहाकार को , धड़कन की रफ्तार को।
अमिताभ ने कहा , “हर चीच को ब्रेक से लग सकता है। लेकिन एक चीज है जिसे ब्रेक नहीं लग सकता है सपनों को। सपनों को उड़ान देने की राह में मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे से सोनी पर।
अमिताभ फिर बनाएंगे लोगों को करोड़पति
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...