मनोरंजन

अनुष्का ने स्ट्रीट डांसर 3डी के लिये वरुण को दी शुभकामनाएं

ByNI Entertainment Desk,
Share
अनुष्का ने स्ट्रीट डांसर 3डी के लिये वरुण को दी शुभकामनाएं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को उनकी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के लिये शुभकामनाएं दी हैं। रेमो डीसूजा के निर्देशन में बनी 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' अपनी मेकिंग के समय से ही चर्चा में है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले से ही लोगों को काफी पसंद आया है। ऐसे में फैन्स को अब बस फिल्म का इंतजार है। इस बीच अनुष्का शर्मा ने वरुण को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर वरुण को शुभकामना देते हुए अनुष्का ने लिखा, '...तू छा जाएगा।' अनुष्का को वरुण ने भी प्यारा जवाब दिया है। अनुष्का के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण ने लिखा, मेरी सबसे पसंदीदा ह्यूमन...थैंक्यू...।'
Published

और पढ़ें