मनोरंजन

सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण, फिल्म ‘83’ के लिए भगवान गणपति जी से लिया आशीर्वाद

ByNI Entertainment Desk,
Share
सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण, फिल्म ‘83’ के लिए भगवान गणपति जी से लिया आशीर्वाद
मुंबई | Deepika at Siddhi Vinayak Temple: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की नई फिल्म ’83’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म 1983 में भारत को क्रिकेट के इतिहास में पहला वर्ल्डकप जीताने वाले कपिल देव (Kapil Dev) के खेल को दर्शाती है। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी का रोल निभाया है। अपनी इस फिल्म के रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और सर्वप्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी को मनाया। ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड क्रिकेट को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर लेगा संन्यास फैंस ने पहचाना और खींचने लगे फोटो Deepika at Siddhi Vinayak Temple: Deepika Padukone जब भगवान श्री गणेशजी के द्वार पहुंची तो उन्होंने खुद को मुंह पर मास्क पहना हुआ था। फिर भी उनके फैंस ने उन्हें पहचान ही लिया उनकी तस्वीरें और वीडियो निकाल लिए। ये भी पढ़ें:- Lockdown in China: बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण जियान में 13 मिलियन निवासियों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए फिल्म में इन कलाकारों ने साकार किया 1983 के किरदारों को साकार  फिल्म ’83’ कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम इंडिया की जीत की कहानी है। फिल्म दिखाया गया है कि, भारतीय टीम ने किस तरह से फाइनल मुकाबले में उस समय की सबसे खतरनाक वेस्टइंडीज की टीम को हराकर वर्ल्डकप जीता था। कबीर सिंह ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और दीपिका पादुकोण खुद इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा जैसे कलाकारों ने उस समय की टीम के खिलाड़ियों का किरदार बड़े पर्दे पर साकार किया। 1983 team advice
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

ग्रैंड प्रीमियर में भी दीपिका ने मचाई धूम आपको बता दें कि, फिल्म रिलीज होने से पहले बुधवार को मुंबई में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। जिसमें रणवीर सिंह फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान के साथ देते दिखाई दिए। ये फिल्म जिस भारतीय खिलाड़ी पर आधारित है वह खिलाड़ी यानि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे खतरनाक आॅलराउंडर कपिल देव भी मौजूद रहे। उन्होंने ने भी रणवीर सिंह के साथ कई खूबसूरत पोज दिए। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने शानदार स्ट्रैपलेस गाउन पहन सभी का ध्यान खुद की और खींच लिया।
Published

और पढ़ें