
नई दिल्ली | Priyanka-Nick Jonas Become Parents: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को माता-पिता बनने का सुख मिला है। दोनों की शादी के बाद अब उनके घर में एक नन्हे सदस्य का आगमन हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने इस खुशी के पल को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। हालांकि उन्होंने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये बेटाया बेटी। लेकिन कुछ भी हो प्रियंका ने तो मां बनने की खुशी जगजाहिर कर ही दी है। जिसके बाद से इस जोड़े और उनके नन्हे सदस्य को बंधाईया मिलना शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें:- गेहराइयां ट्रेलर लॉन्च में दीपिका नजर आई लाल रंग की सेक्सी ड्रेस
प्रियंका चोपड़ा के मां बनने से फैंस हैरान
Priyanka-Nick Jonas Become Parents: लाखों दिलों में राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने पहले हॉलीवुड में जाकर शादी की जिसके बाद उनके फैंस का दिल टूट गया था और अब उनके अचानक से मां बनने की खबर से उनके फैंस हैरान हैं। लेकिन जनाब, हम आपको बताते हैं कि, प्रियंका चोपड़ा अचानक से मां कैसे बन गई। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।
ये भी पढ़ें:- Pushpa Fever : Jadeja से एक कदम आगे Warner ने डाला Video…
ये लिखा पोस्ट में…
प्रियंका और निक अपने फैंस को हैरान करने वाली पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर बच्चे के जन्म की जानकारी दी है और लिखा है कि, हमे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है हम सेरोगेसी से पेरेंट्स बन गए हैं। इस स्पेशल समय में हम आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं क्योंकि हमे अपनी फैमिली पर फोकस करना है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। बस, अब क्या था, जैसे ही उनके फैंस और मनोरंजन जगत में इस खबर का पता चला, उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें बंधाईयां देने में बिजी जो गए।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- Remo D’Souza के brother-in-law जेसन वॉटकिंस की आत्महत्या से मौत, पुलिस ने की पुष्टि
2018 में हुए थे प्रियंका और निक एक दूसरे के
आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तरह राजस्थान में रॉयल अंदाज में हुई थी। शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चला था। प्रियंका ने हिंदू रीति से निक की दुल्हन बनने के बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भी शादी की थी।