मुंबई। कुछ दिनों पहले लंदन से लौटीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुद को दिल्ली के घर में अलग-थलग रखा हुआ है और वह मुंबई में रह रहे अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं, खासकर अपने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को।
सोमवार को सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो साझा की, जिसमें वह अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया के साथ नजर आ रही थीं।
इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए 'मिस यू' भी लिखा। कोविद-19 महामारी को देखते हुए लंदन से लौटने के बाद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद को सबसे अलग-थलग रखा है। पिछले हफ्ते वायरल हुए एक वीडियो में सोनम सुरक्षित दूरी बनाते हुए अपनी सास प्रिया आहूजा से पहले माले की खिड़की से बात करती हुई नजर आ रही थीं।
सोनम दिल्ली के एकांतवास में कर रहीं पापा-बहन को याद
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...