इंडिया ख़बर

अजब-गजब : 4 साल से 2 लड़कियों से कर रहा था डेट, भेद खुला तो एक साथ दोनों से कर ली शादी

Share
अजब-गजब : 4 साल से 2 लड़कियों से कर रहा था डेट, भेद खुला तो एक साथ दोनों से कर ली शादी
नई दिल्ली | अक्सर देखा जाता है कि एक साथ दो लड़कियों के साथ डेट करना लड़कों को भारी पड़ता है. लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उस पर शायद आपको यकीन नहीं होगा. तेलंगाना में रहने वाले एक लड़के को एक साथ दो लड़कियों से प्यार हो गया. दोनों लड़कियों के साथ युवक ने 4 साल तक डेटिंग की. इसके बाद एक साथ दोनों लड़कियों से शादी कर ली. यहां यह स्पष्ट करने की 4 साल से चल रही डेटिंग के दौरान दोनों लड़कियों को यह बात नहीं पता थी कि लड़का दो लड़कियों से डेट कर रहा है. लेकिन जब कुछ दिनों पहले लड़की की सच्चाई दोनों को पता चली तो दोनों लड़कियां एक साथ अर्जुन नाम के युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गई.

14 जून को हुई शादी 

यह पूरा मामला तेलंगाना के घनपुर गांव के रहने वाले एक युवक का बताया जा रहा है. लोकल मीडिया नेटवर्क से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को अर्जुन ने एक साथ दोनों लड़कियों से शादी कर ली. शादी में दोनों लड़कियों के घरवालों के साथ ही अर्जुन के परिजन भी मौजूद रहे. बता दें कि अर्जुन और ये दोनों ही लड़कियां आदिवासी समुदाय से हैं. इसलिए युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ यह शादी संपन्न की. इस तरह के विवाह के बारे में जब हमने स्थानीय लोगों से जानना चाहा तो एक बुजुर्ग आदिवासी पुरुष ने कहा कि हमारे समाज में इस तरह की शादी के लिए अनुमति पहले से है. इसे भी पढ़ें- MIlkha Singh News : नम आंखों से दी Flying Sikh को विदाई, राजकीय सम्मान के साथ पंच तत्व में विलीन हुए मिल्खा सिंह

दोनों लड़कियों को नहीं है कोई दिक्कत

दोनों लड़कियों को इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि उनका पति एक है. इस राज का पर्दा अभी तक उठा युवक अर्जुन की शादी के लिए मां-बाप लड़की ढूंढने लगे. अर्जुन के मां-बाप भी अर्जुन की बात सुनकर हैरान हो गए कि वह एक साथ दो लड़कियों से प्यार करता है और दोनों सही शादी करना चाहता है. लेकिन बाद में जब दोनों लड़कियों ने एक साथ शादी करने को सहमति दे दी तो अर्जुन के घर वाले भी मान गए. इसे भी पढ़ें- बत्ती गुल मीटर चालु : बिजली विभाग द्वारा भेजे गए 90 करोड़ का बिल देख राइस फैक्ट्री को लगा 440 वोल्ट का झटका
Tags :
Published

और पढ़ें