बॉलीवुड डेस्क | Kris Wu Rape Case : दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म xXx में नजर आ चुके एक्टर क्रिस वू पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। पॉप स्टार क्रिस वू (Kris Wu) पर 20 से ज्यादा लड़कियों ने रेप (Rape Case) और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। चीन-कनाडाई नागरिक क्रिस वू अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें चीन में 10 साल जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।
बीते दिन ऑनलाइन शिकायतों को आधार बनाते हुए बीजिंग पुलिस (Beijing Police) ने पॉप स्टार को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि वह जवान लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका रेप करते थे। सबसे पहले एक नाबालिग छात्रा ने क्रिस पर रेप के आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि पॉप स्टार ने शराब पिलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की थी।
इसे भी पढ़े- मेडल की आस को झटका! डिस्कस थ्रो में सबसे बेस्ट प्रदर्शन के बावजूद पदक नहीं जीत पाई भारत की Kamalpreet Kaur
20 से ज्यादा लड़कियों ने की शिकायत
Kris Wu Rape Case : इसके बाद तो क्रिस पर ऐसे आरोपों की बाढ़ सी आ गई। एक के बाद एक करीब 20 से ज्यादा लड़कियों ने पॉप स्टार पर यौन उत्पीड़न और रेप जैसे गंभीर आरोप लगा दिए। हालांकि क्रिस वू को कौन से आरोप में गिरफ्तार किया गया, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनसे आरोपों के बारे में पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लड़कियों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते थे और फिर उन पर रिलेशन बनाने का दवाब डालते थे। क्रिस की गिरफ्तारी के बाद चीन में बवाल मच गया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि क्रिस की नागरिकता इस मामले में उनका बचाव नहीं कर सकती और न ही स्टार होने की वजह से केस पर कुछ असर पड़ेगा। लोकल न्यूजपेपर में बताया गया कि दोषी पाए जाने पर कानून के दायरे में रहकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े- टेस्ट सीरीज से पहले लगा भारतीय टीम को बड़ा झटका, मयंक अग्रवाल हुए बाहर – अब यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके पॉप स्टार पर 20 लड़कियों के रेप का आरोप, चीन में हुए गिरफ्तार
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...