गोवा। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों गोवा में हैं और वह शकुन बत्रा निर्देशित उनकी आगामी बेनाम फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें स्थान के साथ साफ आसमान और नारियल के पेड़ों को देखा जा सकता है। वहीं तस्वीर पर उन्होंने लिखा है, 3 दिन बाकी हैं। अभिनेत्री ने इसमें बत्रा, सह-कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडेय और निर्माता धर्मा प्रोडक्शंस को भी टैग किया। वहीं सिद्धांत ने भी दीपिका का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया।
फिल्म से जुड़े विवरण को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, हालांकि हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में सिद्धांत ने साझा किया था कि यह फिल्म एक ऐसी शैली से संबंधित है जिसे पहले बॉलीवुड में नहीं आजमाया गया है।
सिद्धांत ने कहा था, उत्साह इस बात का है कि यह एक ऐसी शैली है जिसे हिंदी सिनेमा में अभी तक नहीं आजमाया गया है। फिल्म को बारीकी से बुना गया है और इसमें बहुत सारी जानकारियां हैं। शकुन एक शानदार निर्देशक हैं। यह एक बहुत ही समकालीन, नए जमाने की फिल्म है।
दीपिका फिल्म के लिए गोवा में शूटिंग को तैयार
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...