मनोरंजन

म्यूजिक वीडियो स्टार के तौर पर डेब्यू करने को तैयार डोनल बिष्ट

ByNI Entertainment Desk,
Share
म्यूजिक वीडियो स्टार के तौर पर डेब्यू करने को तैयार डोनल बिष्ट
मुंबई। 'एक दीवाना था' की अभिनेत्री डोनल बिष्ट म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गाने का शीर्षक 'बेपता' है, इसे अभिजीत वघानी ने आवाज दी है। आखिरी बार शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में नजर आई अभिनेत्री ने कहा, "'बेपता' 20 फरवरी को रिलीज हो रही है और मैं बहुत उत्साहित हूं। यह म्यूजिक वीडियो में मेरा डेब्यू होगा। यह रोमांटिक गाना है।" 'बेपता' के बारे में बात करते हुए डोनल ने कहा, "यह गाना प्रेम के बारे में है। 'बेपता', उम्र, जाति, रंग या क्षेत्र से परे प्रेम की पवित्रता और वास्तविकता के बारे में है। इसमें मैंने एक पहाड़ी लड़की की भूमिका निभाई है, जबकि लड़का मैदानी क्षेत्र से है। अभिजीत वघानी गायक होने के साथ ही वीडियो में मेरे विपरीत अभिनेता भी हैं। वह जितने बेहतरीन गायक हैं, उतने ही शानदार अभिनेता और प्यारे इंसान भी हैं।"
Published

और पढ़ें