मनोरंजन

Accident में गंभीर घायल हुए मशहूर एक्टर की मौत, परिवार ने लिया अंगदान का फैसला

Share
Accident में गंभीर घायल हुए मशहूर एक्टर की मौत, परिवार ने लिया अंगदान का फैसला
नई दिल्ली | एक्सीडेंट में गंभीर घायल हुए मशहूर एक्टर संचारी विजय (Sanchari Vijay) का आज सोमवार को निधन हो गया है। संचारी विजय का शनिवार रात को बेंगलुरु के पास एक्सीडेंट हो गया था, इस जोरदार एक्सीडेंट में उनके सिर पर गंभीर चोटें लगी थी। जिसके बाद वे कोमा में चले गए थे। डाॅक्टारों की टीम ने उनके सिर का जटिल ऑपरेशन भी किया गया था, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए। संचारी विजय को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। ये भी पढ़ें:- प्रेमी ने Sushant Singh Rajput की Suicide को लेकर अपनी प्रेमिका को उकसाया, होटल के कमरे में लटकी फंदे पर.. कोरोना पीड़ितों के लिए की थी मदद विजय संचारी की उम्र सिर्फ 38 साल ही थी। वे कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने एक्टर थे। जानकारी के अनुसार, जब उनका एक्सीडेंट हुआ तब वह बाइक चला रहे थे। लॉकडाउन के दौरान संचारी विजय ने कोरोना पीड़ितों के लिए काफी मदद भी की थी। उनके निधन से उनके फैंस और साउथ फिल्म इंडस्ट्री को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन की खबर सुनते ही फैंस में निराषा दौड़ गई है। ये भी पढ़ें:- निकाह पढ़ने के दौरान उर्दू बोलने में लड़खड़ा गई जुबान… फिर पता चला दूल्हा तो मुस्लिम है ही नहीं किए जाएंगे अंग दान डॉक्टरों के अनुसार, विजय संचारी का ब्रेन डेड हो गया था। उनके भाई सिद्धेश ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके परिवार ने उनके अंगदान करने का फैसला किया है। 2015 में आई फिल्म ‘नानू अवनाल्ला अवालू’ के लिए संचारी विजय को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। आखिरी बार वे फिल्म ‘एक्ट 1978’ में दिखाई दिए थे।
Published

और पढ़ें