मनोरंजन

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगायक देशराज पटेरिया का निधन

ByNI Entertainment Desk,
Share
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगायक देशराज पटेरिया का निधन
छतरपुर (मध्यप्रदेश)। बुंदेलखंड अंचल के लोकगीतों के प्रसिद्ध गायक देशराज पटेरिया का आज तड़के यहां निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे। यहां एक अस्पताल में तड़के हृदय गति रुकने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। पटेरिया बुंदेलखंड के लोकगीतों को अपने अनोखे अंदाज में गायन के लिए पूरे देश में पहचाने जाते हैं। उन्होंने आकाशवाणी के जरिए भी बुंदेली लोकगीतों को अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Published

और पढ़ें