मनोरंजन

निर्माता करीम मोरानी कोरोना पॉजिटिव, बेटी ने की पुष्टि

ByNI Entertainment Desk,
Share
निर्माता करीम मोरानी कोरोना पॉजिटिव, बेटी ने की पुष्टि
 मुंबई।  फिल्म निर्माता करीम मोरानी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले उनकी दोनों बेटियों जोआ और शाजा भी कोरना पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं। कहा जा रहा है कि करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री जोआ मोरानी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कहा, "मेरे पिता, बहन और मेरी कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पापा और शाजा में कोई लक्षण नहीं है, मेरे में कुछ हैं..जल्द ही आप लोगों से अनुभव साझा करूंगी ताकि लोगों की मदद हो सके। लक्षणों और उपायों के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा, मेरे सीने में थोड़ी बेचैनी के साथ फ्लू जैसा महसूस हो रहा है। प्राणायाम और गर्म पानी बहुत मदद करते हैं! जल्द ही आगे की जानकारी साझा करूंगी। . सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद .. जल्द ही घर आने की उम्मीद है।जोआ मार्च में राजस्थान के बीकानेर से लौटी थीं। उनकी बहन शाजा पिछले महीने श्रीलंका से लौटी थीं। दोनों को पॉजिटिव परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published

और पढ़ें