मुंबई। कोरोनावायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए देशभर में बुलाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पियानो बजाना सीख रहे हैं। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, वेदांतु (और घर में मेरे छोटे से पियानोवादक) के 21 दिन लर्निग चैलेंज से प्रेरित हुआ। इसलिए मैं अभी मिशन पियानो पर हूं। वैसे यह मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करने का भी एक बढ़िया तरीका है। वेदांतु द्वारा सीखने और विकास करने की एक अनूठी पहल।
ऋतिक अपने इस पोस्ट में अपनी पत्नी सुजैन को फोटो बॉम्ब कहकर बुलाते हैं। फोटोबॉम्ब यानि वह इंसान जो किसी तस्वीर को बिगाड़ने का काम करता है। सुजैन की एक झलक इस वीडियो में देखने को मिलती है और इसीलिए ऋतिक उन्हें ऐसा कहते हैं।
ऋतिक ने लिखा कि सुजैन उनके घर की डिजाइन से संबंधित कमियों का विश्लेषण कर रही हैं। ऋतिक के इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
पियानो बजाना सीख रहे हैं ऋतिक
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...