मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि ऋतिक रौशन अभी फिल्म ‘द्रौपदी’ से नहीं जुड़े हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक की परफॉर्मेंस की भी प्रशंसा की थी।
उनकी ऑफ-स्क्रीन कैमिस्ट्री लोगों को इतनी अच्छी लगी कि फैंस उन्हें फिल्म में एक साथ देखने की मांग करने लगे। चर्चा हो रही है कि दीपिका की आने वाली फिल्म ‘द्रौपदी’ में ऋतिक भगवान श्री कृष्ण के रोल में नजर आएंगे।
हालांकि, दीपिका ने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि ऋतिक अभी फिल्म से नहीं जुड़े हैं। दीपिका ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर अब भी काम चल रहा है और मेकर्स किसी टैलेंटेड डायरेक्टर की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब फिल्म के लिए डायरेक्टर फाइनल हो जाएगा, हम आगे बढ़ेंगे। दीपिका अब मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आयेंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में विक्रांत मेसी भी अहम रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।
‘द्रौपदी’ से अभी नहीं जुड़े हैं ऋतिक : दीपिका
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...