मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन विश्व भर में हो रहे हादसों को लेकर दुखी और लाचार महसूस कर रहे हैं। ऋतिक रौशन ने शुक्रवार की रात को केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उम्मीद की किसी किरण पर आश्रित रहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी है।
दुनिया भर में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं। बेरुत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आईस शेल्फ का ढह जाना, उस पर से महामारी से हमारी जंग ऋतिक रोशन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, “दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण समय में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और डट कर खड़े रहना होगा। यह वक्त भी गुजर जाएगा, हमें रोशनी जरूर मिलेगी।
विश्व भर में हो रहे हादसों से बेहद दुखी हैं ऋतिक
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...