मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन फिल्म ‘पठान’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। यशराज बैनर तले आदित्य चोपड़ा फिल्म ‘पठान’ बना रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।
फिल्म में शाहरुख और दीपिका रॉ एजेंट के रोल में हैं। इनके साथ डिम्पल कपाड़िया भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि सलमान खान भी इस फिल्म में छोटे- से रोल में दिखाई देंगे। वे टाइगर फ्रेंचाइजी का किरदार इस फिल्म में करते दिखाई देंगे।
चर्चा है कि आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि ऋतिक रोशन भी इस फिल्म में छोटी-सी भूमिका अदा करें। ऋतिक को लेकर आदित्य चोपड़ा ने फिल्म वॉर बनाई थी। कहा जा रहा है कि ऋतिक ने जो रोल वॉर में अदा किया था वही वे 'पठान' में भी अदा करेंगे। फिल्म 'पठान' में जहां शाहरुख खान एक्शन अवतार में दिखेंगे वहीं जॉन अब्राहम खलनायक का किरदार निभाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 'पठान' अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
फिल्म पठान में कैमियों करेंगे ऋतिक रौशन!
और पढ़ें
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...
-
डीएमके का निशाने अन्ना डीएमके नहीं, भाजपा है
यह कमाल की बात है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके अपनी लड़ाई भाजपा से बता रही है। डीएमके नेता और...
-
संपूर्ण प्रभुत्व के लिए भाजपा की राजनीति
भारतीय जनता पार्टी इस बार अखिल भारतीय राजनीति कर रही है। वह सिर्फ उत्तर भारत या पश्चिम और पूरब के...
-
चुनाव की निष्पक्षता पर अमेरिका चिंतित
नई दिल्ली। भारत की ओर से आपत्ति जताने और अमेरिकी राजनयिक को तलब कर अपने विरोध दर्ज कराने के बावजूद...