मनोरंजन

क्रिकेट छोड़ द कपिल शर्मा शो में शिखर धवन ने बजाई बांसुरी, पृथ्वी शॉ बने रैपर!

ByNI Desk,
Share
क्रिकेट छोड़ द कपिल शर्मा शो में शिखर धवन ने बजाई बांसुरी, पृथ्वी शॉ बने रैपर!
मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन द कपिल शर्मा शो में बांसुरी वादन की अपनी अनजानी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे। वह साथी क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ विशेष अतिथि के रूप में आ रहे हैं। जहां शिखर धवन ने बांसुरी पर दिवंगत और महान गायक जगजीत सिंह द्वारा गाया गया होटों से छूलो तुम की धुन बजाई, वहीं पृथ्वी अपना टाइम आएगा की रैपिंग करते नजर आ रहे हैं। ( kapil sharma show )
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

also read: UP Election : BJP में भी मची है टिकट के लिए खींचतान, सांसद ने कहा- बेटे को टिकट देने पर छोड़ दूंगी सांसदी..

दोनों क्रिकेटर निकले छुपे रूस्तम 

मेजबान कपिल शर्मा कहते हैं कि यह सही कहा जाता है कि हमारे देश में प्रचुर प्रतिभा है। शिखर और पृथ्वी असाधारण क्रिकेटर हैं लेकिन वे छिपे हुए कलाकार भी हैं। वे क्रिकेट तो भलीभांति खेलते ही है साथ ही अन्य गतिविधियां भी बखूबी करते है। विशेष अतिथि क्रिकेट के मैदान से कुछ अज्ञात पलों को भी साझा करेंगे। जिसमें वे अन्य टीम वालों का अपना कुछ अनुभव साझा करेंगे। अपने साथ हुए कुछ मजेदार और यादगार पल भी शेयर करेंगे। 

कोरोना ने कम की दर्शकों की संख्या ( kapil sharma show )

द कपिल शर्मा शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है। कपिल शर्मा शो में कोरोना के कारण दर्शकों की संख्या कम हो गई है। शो में अतिथियों और दर्शकों के साथ कोरोना के प्रतिबंधों का पालन किया जाता है। दोनों वैक्सीन के सर्टिफिकेट के साथ शो में आने की अनुमति मिलती है। कपिल शर्मा एक ऐसा शो है जो बच्चे से लेकर बूढ़े तक देखना पसंद करते है। लॉकडाउन के जैसे ही शो शुरु हुआ दर्शकों के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुराहट लाई। ( kapil sharma show )
Published

और पढ़ें