मुंबई। बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान ने रविवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने बेटे तैमूर अली खान और अपने अभिनेता पति सैफ अली खान के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखे हैं। पहली छवि में सैफ अभिनेत्री को गले लगाए हुए हैं। वह चेक शर्ट और डेनिम में हैं। साथ ही उन्होंने मूंछें भी रखी हुई हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, मैंने इन मूंछों के बावजूद तुमसे प्यार किया.. मेरे हमेशा के वेलेंटाइन।
इसके बाद उन्होंने तैमूर की एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इसलिए नहीं कि तुम मेरी तरह पाउट बना लेते हो.. बल्कि तुम मेरे हमेशा के वेलेंटाइन हो, मेरे दिल की धड़कन हो। सैफ और करीना ने कथित तौर पर 'टशन' फिल्म के बाद डेटिंग करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में शादी की और करीना ने 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया। अभी वह प्रेगनेंट हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
करीना ने सैफ, तैमूर के लिए वेलेंटाइंस डे पर लिखी इमोशनल पोस्ट
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...