मनोरंजन

दीपिका पादुकोण जैसी पत्नी चाहते हैं कार्तिक आर्यन

ByNI Entertainment Desk,
Share
दीपिका पादुकोण जैसी पत्नी चाहते हैं कार्तिक आर्यन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ,दीपिका पादुकोण जैसी पत्नी चाहते हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर अपने फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। वह कई मजेदार वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। वैसे कार्तिक लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं] इसमें कोई शक नहीं। कार्तिक ने बताया है कि वह दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं। कार्तिक ने इसकी वजह भी बतायी है। सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे तक कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड की कई ऐक्ट्रेसस के साथ जुड़ चुका है। कार्तिक ने बताया कि वह दीपिका पादुकोण को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं क्योंकि वह पूरी दुनिया के सामने अपने पति को बड़ी शान से दिखाती हैं।
Published

और पढ़ें