मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी वाली फिल्म 'सईयां अरब गईले ना' होली के अवसर पर रिलीज होगी।
खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के बीच चल रही तनातनी के बीच ये कहा जा रहा था कि कि 'लिट्टी चोखा' दोनों की अंतिम फ़िल्म होगी। इस बात को हवा तब और मिल गयी, जब 'लिट्टी चोखा' के पोस्टर लांच से काजल ने खुद को दूर रखा और पोस्टर खेसारीलाल यादव के हाथों जारी हुआ।
खेसारी-काजल की जोड़ी वाली फ़िल्म 'सईयां अरब गईले ना' इस होली पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इसी फिल्म के शूट के दरम्यान दोनों के रिश्तों में खटास आयी थी।
फ़िल्म 'सईयां अरब गईले ना' में खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी और शुभी शर्मा नज़र आने वाली हैं। टनाटन टॉकीज के साथ अभय सिन्हा और इज माई ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत भोजपुरी 'सईयां अरब गईले ना' एक लव ट्रायंगल है, जिसको लेकर फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मुवाला और अपर्णा शाह को बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि इस होली रिलीज होने वाली यह सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसे निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने बखूबी कैमरे में कैद करवाया है। यह इस होली दर्शकों के लिए उपहार है। इसलिए हम अपील करते हैं कि फ़िल्म को जरूर देखें।
वहीं, प्रेमांशु सिंह ने बताया कि हमने एक जबरदस्त रोमांटिक ड्रामा बनाया है। इसे कोई भी अपने पूरे परिवार के साथ देख सकता है। इस फ़िल्म में सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट दिया है। गीत - संगीत लाजवाब है। मुझे लगता है फ़िल्म सईयां अरब गईले ना को हर शख्स को एक बार जरुर देखना चाहिए।
होली पर रिलीज होगी खेसारी-काजल की 'सईयां अरब गईले ना'
और पढ़ें
-
तेजस्वी की सभा में चिराग को अपशब्द कहने पर गरमाई सियासत
पटना। बिहार के जमुई में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सभा में कथित तौर पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा...
-
CSK को लगा बड़ा झटका, डेवोन कॉनवे IPL से हुए बाहर, इस खिलाडी को किया शामिल
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक IPL 2024 में अच्छा खेल रही है, लेकिन टीम को एक तगड़ा झटका...
-
21 हजार करोड़ का हो रहा डिफेंस एक्सपोर्ट: राजनाथ सिंह
केरल। केरल के मावेलिक्करा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बड़ी बात...
-
महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से भरा पर्चा
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने गुरुवार को अनंतनाग-राजौरी...