मुंबई | Alia-Ranbir Wedding: बॉलीवुड की हॉट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधकर एक-दूसरे के हो गए हैं। शादी में सिर्फ खास मेहमानों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। लेकिन इस कपल की शादी में कुछ बिन बुलाए मेहमान भी मस्ती करते कैमरे में कैद हो गए। इस क्यूट कपल को शादी की बधाई देने और लेने के लिए किन्नर भी उनके घर पहुंच गए और अपने अंदाज में मस्ती करने लगे।
ये भी पढ़ें:- Lock Upp में कांड… मुन्नवर ने सबके सामने अंजलि के Breast..
Alia-Ranbir Wedding: बता दें कि, आलिया और रणबीर ने शादी का फंक्शन घर पर ही किया था। उन्होंने घर पर ही सात फेरे लिए थे। रणबीर-आलिया शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। आलिया ने शादी की पहली तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इसी बीच कपल को शादी की बधाई देने के लिए किन्नर पर इनके घर पहुंचे। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- Samantha ने अपनी असफल शादी के बाद …..
View this post on Instagram
शादी वाले घर के बाहर किन्नर खड़े दिख रहे हैं और शादी के शगुन की डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान किन्न अपने अंदाज में डांस भी कर रहे हैं। घर के गेट पर खड़े सिक्यूरिटी गार्ड्स से भी किन्नर मजाक करते दिख रहे हैं। कपल के फैंस को ये मस्तीभरा वीडियो काफी पसंद आ रहा है। अब तो फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि, कपल ने किन्नरों को शगुन में क्या दिया।
ये भी पढ़ें:- Harshal patel की बहन को क्या हुआ. उसकी मौत का कारण क्या था..