नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सेलेब्रिटी जोड़े अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आज लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और घरों के अंदर रहने की अपील की है।
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, घर में रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। अनुष्का ने इसी संदेश को रीट्वीट करते हुए विराट ने लिखा, इस वक्त सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने और उनका सम्मान करने की आवश्यकता है। घर में रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
दोनों ने इस वीडियो में कहा, हम सभी जानते हैं कि हम एक मुश्किल घड़ी से होकर गुजर रहे हैं और एकजुट होकर ही इस कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए अपने घर में ही रह रहे हैं और आप भी ऐसा ही कीजिए। खुद को अलग रखकर अपने साथ-साथ बाकियों को भी सुरक्षित रखें। भारत में अब तक कोरोना वायरस के करीब 200 मामलों की पुष्टि हुई है और इससे चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।
कोविड-19 : विराट, अनुष्का ने की घर में रहने की अपील
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...