मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह अपनी आने वाली फिल्म आशिकी में काम कर आनंदित महसूस कर रहे हैं। कुणाल सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिल्म आशिकी में काम कर रहे हैं। कुणाल सिंह ने कहा कि लंबे वक्त बाद एक बेहतरीन फिल्म में काम करके उनका कलाकार मन आनंदित है। आशिकी के बारे में बस इतना ही कहूंगा कि यह भोजपुरी की क्लास फिल्म है, जिसे प्रदीप के शर्मा जैसे निर्माता ही बना सकते थे।
कुणाल सिंह ने फिल्म के विलेन पप्पू यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि पप्पू में खूब पोटेंशियल है। युवा है और सीखने का जुनून है, जो एक नये अभिनेता के लिए सराहनीय है। वहीं, पप्पू यादव ने कहा, मैंने अपने करियर की शुरूआत दिग्गज कलाकारों के साथ की है, उसमें एक नाम आज कुणाल सिंह का भी जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि कुणाल सिंह हम जैसे कलाकारों के लिए प्रेरणा है। यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि ‘आशिकी’ में खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ कुणाल सिंह के साथ भी स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिल रहा है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है।
आशिकी में काम कर आनंदित हैं कुणाल सिंह
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...