मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि 29 साल पहले इसी दिन रिलीज हुई फिल्म 'साजन' की स्क्रिप्ट पढ़ने के तुरंत बाद वह इसमें काम करने के लिए तैयार हो गई थीं। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कुछ तस्वीरों को साझा किया है जिसमें संजय दत्त और सलमान खान जैसे कलाकार भी शामिल रहे हैं।
इसके कैप्शन में माधूरी ने लिखा है, साजन' के 29 साल। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैं तुरंत इसका हिस्सा बनने का मन बना लिया था। फिल्म की कहानी रोमांटिक थी, संवाद काफी बेहतरीन थे और संगीत भी जबरदस्त था। लॉरेंस डीसूजा द्वारा निर्देशित साजन 1991 में रिलीज हुई थी।
फिल्म में अमर और आकाश नाम के दो दोस्तों की कहानी है जिन्हें एक ही लड़की पूजा से प्यार हो जाता है। माधुरी आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं। फिल्म में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।
'साजन' में काम करने के लिए झटपट तैयार हो गई थीं माधुरी
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...